रमज़ान के पाक मौके पर दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren और विधायक Kalpana Soren



Jharkhand: माह-ए-रमज़ान की पवित्रता और भाईचारे के संदेश के बीच 17 मार्च को आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और गांडेय की विधायक Kalpana Soren शामिल हुए। इस अवसर पर रोजेदारों के साथ-साथ विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर दिखा। इफ्तार के दौरान सभी ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी ने झारखंड की गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक समरसता की झलक भी पेश की गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि रमज़ान का महीना संयम, सेवा और आपसी प्रेम का संदेश देता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने भी सभी रोजेदारों को रमज़ान की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

दावत-ए-इफ्तार का यह आयोजन सिर्फ धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का भी प्रतीक बना।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने