शहीद दिवस पर सरायकेला में श्रमदान, स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया संदेश


“मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत सिदो-कान्हू पार्क में सफाई, सोख्ता की मरम्मत और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सरायकेला-खरसावां: शहीद दिवस के उपलक्ष्य में “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत, सरायकेला-खरसावां द्वारा रविवार को सामुदायिक भवन परिसर और सिदो-कान्हू पार्क में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला युवा पदाधिकारी श्री क्षितिज के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कार्यालय के कर्मियों और युवा वॉलिंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते हुए कचरा संग्रहण, झाड़ियों की कटाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की।

साथ ही, लगभग 3-4 वर्ष पहले श्रमदान से बने जल सोख्ता (सोख पिट) की सफाई, मरम्मत और पुनर्सक्रियकरण किया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था मजबूत हो सके और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में जिला युवा पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने