जयराम महतो ने अपने आधिकारिक पत्र पत्रांक संख्या JLKM/CP/16/25 में कहा कि निशा भगत के बयानों से न केवल पार्टी की छवि को गंभीर क्षति पहुंची है, बल्कि समाज में भ्रांतियां और विभाजनकारी माहौल भी पैदा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि JLKM का मूल उद्देश्य सभी समाज, लिंग, संप्रदाय, धर्म और जातियों के सम्मान और समानता की रक्षा करना है, और ऐसे बयान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।
अनुशासन समिति की संस्तुति के आधार पर, निशा भगत को पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है, साथ ही, उन्हें अगले छह वर्षों तक पार्टी की किसी भी गतिविधि, पद या दायित्व में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
पार्टी ने इस निर्णय की जानकारी जिला और प्रखंड पदाधिकारियों को भी भेज दी है, इस कार्रवाई को कुड़मी समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) की मांग के खिलाफ दिए गए बयानों के संदर्भ में किया गया है, जो निशा भगत ने एक न्यूज चैनल में जिस तरह जयराम महतो कुड़मी महतो समुदाय के अनुसूचित जनजाति मांग का समर्थन किए हैं उसी तरह निशा भगत ने भी इस मांग का विरोध बयान दिया लेकिन, JLKM अध्यक्ष ने निशा को किया निष्काशित।

