झारखंड : कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांगों को लेकर कुड़मी समाज के आंदोलनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए, डुमरी विधायक जयराम महतो ने नावाडीह-डुमरी से आंदोलनकारियों का हौंसला बढ़ाकर दिल्ली के लिए रवाना किया, इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया और अपनी पार्टी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
जयराम महतो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैं और मेरी पार्टी हर लड़ाई में कुड़मी समाज के साथ खड़ी है।" पोस्ट में साझा तस्वीरों में वे आंदोलनकारियों के साथ नजर आए, जो दिल्ली में 6 सितंबर को जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
कुड़मी समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है, यह आंदोलन उनकी मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास है।

