रायरंगपुर में नेशनल आदिवासी मीडिया एसोसिएशन का गठन, आदिवासी पत्रकारों को मिलेगा हरसंभव सहयोग


रायरंगपुर, उड़ीसा | 14 सितंबर 2025

उड़ीसा के रायरंगपुर में ASECA मीटिंग हॉल में 14 सितंबर 2025 को नेशनल आदिवासी मीडिया एसोसिएशन (NAMA) का गठन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड, ओडिशा, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल से आए आदिवासी पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। 

नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: बुद्धेश्वर किस्कू  

उपाध्यक्ष: बबलू टुडू  

सचिव: रमेश सोरेन  

कोषाध्यक्ष: बारीयाड़ हेम्ब्रम, छोटराय मुर्मू  

एडवाइजर: चुनारम माझी  

सोशल एडवाइजर: जगदीश मुर्मू  

एसोसिएशन के उद्देश्य:  

बैठक में निर्णय लिया गया कि देशभर के आदिवासी पत्रकारों को इस एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा, प्रत्येक राज्य में एक कोऑर्डिनेटर नियुक्त होगा और नियमित राज्य-स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, एसोसिएशन का लक्ष्य आदिवासी पत्रकारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करना है, ताकि उनकी आवाज राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त हो सके।

यह गठन आदिवासी पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी पत्रकारिता को नई दिशा और समर्थन प्रदान करेगा। 

आदिवासी समुदाय की आवाज को बुलंद करने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने