झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। रांची जिला प्रशासन द्वारा मार्च माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3,89,296 महिला लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक ₹2500 की दर से कुल ₹97 करोड़ 32 लाख 40 हजार की राशि भेजी गई है।
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति
मार्च माह में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही:
| क्षेत्र / प्रखंड | लाभुकों की संख्या |
|---|---|
| अनगड़ा | 16,701 |
| अरगोड़ा (शहरी) | 13,360 |
| बड़गाईं (शहरी) | 9,683 |
| बेड़ो | 20,571 |
| बुण्डू | 8,440 |
| बुण्डू नगर पंचायत | 3,502 |
| बुढ़मू | 17,816 |
| चान्हो | 19,699 |
| हेहल (शहरी) | 15,245 |
| ईटकी | 10,334 |
| कांके | 31,548 |
| कांके (शहरी) | 1,313 |
| खलारी | 9,580 |
| लापुंग | 11,342 |
| माण्डर | 23,079 |
| नगड़ी | 17,856 |
| नगड़ी (शहरी) | 8,250 |
| नामकुम | 17,847 |
| नामकुम (शहरी) | 9,489 |
| ओरमांझी | 18,147 |
| राहे | 9,522 |
| रातू | 18,545 |
| सिल्ली | 21,120 |
| सोनाहातू | 13,036 |
| तमाड़ | 18,491 |
| सदर (शहरी) | 24,780 |
पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान पर जोर
जिला प्रशासन, रांची ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी न हो।
यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्त करने में समस्या होती है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा। प्रशासन इस योजना के प्रभावी और सुचारु क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Tags
Ranchi