सरायकेला: खरसावां प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित गृह रक्षक नव नामांकन प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस परीक्षा में कुल 1292 अभ्यर्थियों में से 882 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 370 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिनमें 166 पुरुष एवं 204 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
यह चयन प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह और विश्वास देखने को मिला।
Tags
seraikella-kharsawan