Patamda: 20 मार्च को बारहा दिशोम देश परगना (बारहा मुलुक) क्षेत्र में एक अहम सामाजिक पहल देखने को मिली, जब देश पारगाना कमलाकांत मुर्मू के आवास पर शिष्टाचार भेंट का आयोजन किया गया। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य समाज के विकास और उत्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।
इसके बाद ग्राम प्रधान भवन, प्रखंड पटमदा परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जहां समाज के वर्तमान हालात, चुनौतियों और भविष्य की दिशा को लेकर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षा, सामाजिक एकता, पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर कई सम्मानित एवं सक्रिय सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सोमनाथ हांसदा (पीड़ पारगाना), हेमालहैदर टुडू, प्रदीप बेसरा (जिला परिषद), जीतूलाल मुर्मू, टीकाराम मुर्मू, डॉ. चरण हांसदा, रतन मार्डी, संजय किस्कू, सत्य रंजन सोरेन और मुनीराम मुर्मू शामिल थे।
Tags
Patamda