Seraikella: सरायकेला-खरसावां जिले में गृह रक्षक (होमगार्ड) नव नामांकन की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार गृह रक्षकों के नव नामांकन से संबंधित आवेदनों की स्क्रूटनी और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों की मास्टर शीट तैयार कर प्रकाशित कर दी गई थी। यह मास्टर शीट जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट तथा राज्य के भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई थी, ताकि अभ्यर्थी अपनी जानकारी आसानी से देख सकें।
प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि नव नामांकन प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 17 मार्च से 4 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न प्रखंडों के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए नई तिथियां तय की गईं।
गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का आयोजन बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में किया जा रहा है। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रारंभ हो रही है, जिसमें जिले के अलग-अलग प्रखंडों के अभ्यर्थी तय तिथि के अनुसार भाग ले रहे हैं।
परीक्षा तिथि व प्रखंड:
17 मार्च 2026 – कुकड़ू
18 मार्च 2026 – कुचाई
19 मार्च 2026 – गम्हरिया
23–24 मार्च 2026 – ईचागढ़
28 मार्च 2026 – चांडिल
01–02 अप्रैल 2026 – राजनगर
04 अप्रैल 2026 – सरायकेला
06 अप्रैल 2026 – खरसावां
07 अप्रैल 2026 – नीमडीह
08 अप्रैल 2026 – गैर तकनीकी
आज दिनांक 17 मार्च 2026 को कुकड़ू प्रखंड के अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिए। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेडियम परिसर में पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए।
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अधिकारियों ने परीक्षा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के साथ परीक्षा स्थल का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, पंजीकरण प्रक्रिया तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से योग्य और सक्षम युवाओं का चयन गृह रक्षक के रूप में किया जाएगा, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगा।
Tags
Seraikella