चांडिल/काठजोड़: वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल, काठजोड़ (सालगाडीह) में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित 'अंक पत्र वितरण समारोह' की अध्यक्षता आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड के अध्यक्ष विदेश चंद्र सोरेन ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित स्कूल के निदेशक बाबूराम सोरेन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया।
शिक्षा ही सशक्त समाज का निर्माण करती है।
अभिभावकों और छात्रों को संबोधित करते हुए निदेशक बाबूराम सोरेन ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "शिक्षा मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह अनिवार्य है। इसके बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा न केवल व्यक्ति का जीवन बदलती है, बल्कि एक सशक्त समाज और समृद्ध देश के निर्माण में भी सबसे बड़ी भूमिका निभाती है।"
गरीब व पिछड़े बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा।
निदेशक ने घोषणा की कि स्कूल में नर्सरी से कक्षा चार तक 'फ्री एडमिशन' शुरू हो चुका है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अत्यंत पिछड़े, आदिम जनजाति (प्रिमिटिव) और अनुसूचित जाति के बच्चों को स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पूरी तरह मुफ्त दी जा रही है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं।
इन छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी।
समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के टॉपरों को पुरस्कृत किया गया:
नर्सरी: भीमा सिंह (प्रथम), मिलन हेम्ब्रम (द्वितीय), राखाल प्रमाणिक (तृतीय)।
एलकेजी: बंदना सिंह (प्रथम), निकिता टुडू (द्वितीय), मनीष सिंह (तृतीय)।
यूकेजी: प्रकाश सिंह (प्रथम), अरुण सिंह (द्वितीय), ऊषा रानी सिंह (तृतीय)।
कक्षा 1: लक्ष्मी सिंह (प्रथम), रीमा प्रमाणिक (द्वितीय), बासंती मुर्मू (तृतीय)।
कक्षा 2: गणेश सिंह (प्रथम), दीपक सिंह (द्वितीय), आरती बाला (तृतीय)।
कक्षा 3: पल्लवी सिंह (प्रथम), मोहित सिंह (द्वितीय), माधव सिंह (तृतीय)।
मौके पर चिलगु पंचायत के उपमुखिया राधानाथ सिंह, बनमाली हांसदा, विजय मुर्मू, प्रशांत मांझी, सुनील मार्डी सहित शिक्षिका दुर्गा रानी सोरेन, पूजा घोष, बुधनी, कुनामी, अनेक समाजसेवी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

