झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023: तारीख में फिर बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

झारखंड के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड उत्पाद सिपाही (Excise Constable) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा तिथि एक बार फिर बदल दी गई है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

परीक्षा तिथि में क्या-क्या बदलाव हुए?
सबसे पहले परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित होनी थी।लेकिन प्रशासनिक कारणों और सरहुल पर्व के चलते अभ्यर्थियों को यात्रा में परेशानी न हो, इस वजह से इसे स्थगित कर 14 अप्रैल 2026 कर दिया गया।
इसके बाद 17 मार्च 2026 (आवश्यक सूचना-27) के तहत नया अपडेट जारी हुआ:
अब परीक्षा की नई तारीख 12 अप्रैल 2026 (शनिवार) तय की गई है।

यानी अब फाइनल डेट: 12 अप्रैल 2026

परीक्षा कहाँ और कैसे होगी?
परीक्षा झारखंड के 8 जिलों में आयोजित होगी:

  • रांची
  • रामगढ़
  • खूंटी
  • पूर्वी सिंहभूम
  • बोकारो
  • धनबाद
  • देवघर
  • दुमका


मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
शिफ्ट: 3 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी

एडमिट कार्ड कब आएगा?
अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है।

संभावित समय: अप्रैल 2026 का पहला सप्ताह
या परीक्षा से 7–10 दिन पहले

डाउनलोड कैसे करें:

आधिकारिक वेबसाइट: jssc.nic.in / jssc.jharkhand.gov.in

लॉगिन के लिए चाहिए:
रजिस्ट्रेशन नंबर ,जन्म तिथि
एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा, डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

कुल पद: 583

चयन प्रक्रिया:
1. PET (पहले ही हो चुका है)
2. लिखित परीक्षा
3. मेडिकल टेस्ट

 केवल PET पास उम्मीदवार ही लिखित परीक्षा में बैठ सकेंगे।

क्यों बदली गई परीक्षा तिथि?
आधिकारिक नोटिस में साफ लिखा गया है कि:

14 अप्रैल 2026 की निर्धारित परीक्षा को बदलते हुए 12 अप्रैल 2026 किया जाता है।

हालांकि इस बार कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है, लेकिन इसे प्रशासनिक या अन्य अपरिहार्य कारणों से जोड़ा जा रहा है।
सभी अभ्यर्थी नियमित रूप से jssc.nic.in  साथ ही हमारी वेबसाइट को चेक करते रहें, क्योंकि कोई और बदलाव हो सकता है। और उनकी जानकारी हम अपने इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने