जामताड़ा : चिरुडीह हुल क्रांति के महानायक, नशा मुक्त समाज के पक्षधर और झारखंड अलग राज्य के निर्माता स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने हेतु गांगुडीह, बाँका में एक श्रद्धांजलि सभा व आदमकद प्रतिमा स्थापना, पर्यटन स्थल, खेल मैदान, और सांस्कृतिक कला केंद्र भवन निर्माण के लिए आधारशिला व भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन ने की, जबकि मंच संचालन केंद्रीय समिति सदस्य व जिला प्रवक्ता आनंद टुडू ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, झारखंड अलग राज्य आंदोलन चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, झामुमो जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, प्रो. कैलाश प्रसाद साव, इम्तियाज अंसारी, जिला सचिव परेश प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, आंदोलनकारी मनोरथ मरांडी, एसडीपीओ विकास आनंद लंगूरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा सहित गांगुडीह के मांझी, नाइके, और हजारों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


