घाटशिला : झारखंड के घाटशिला अनुमंडल में बालू, ईंट और गिट्टी की बेतहाशा कीमतों ने प्रधानमंत्री जनमन और अबुआ आवास योजनाओं को प्रभावित किया है। बिरसा सेना की ओर से गालूडीह थाना क्षेत्र के निवासियों ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। पत्र में कहा गया कि अनियंत्रित कीमतों और अवैध खनन के कारण लाभार्थी, विशेषकर आदिम जनजातियां, आवास निर्माण नहीं कर पा रहे। उदाहरणस्वरूप, गुड़ाझोर गांव की सुंदरी सबर ने ₹30,000 की पहली किस्त से कच्चा मकान तोड़ा, लेकिन सामग्री की कीमतों में वृद्धि के कारण निर्माण रुका। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्माण शुरू न करने पर योजना से नाम हटाने की चेतावनी दी। बिरसा सेना ने मांग की कि सरकार उचित दरें निर्धारित करे वहीं मार्शल मुर्मू ने कहा अवैध खनन रोके और सामग्री सुलभ कराए, ताकि संवैधानिक अधिकारों अनुच्छेद 21, 46, पांचवीं अनुसूची की रक्षा हो और योजनाएं सफल हों।
घाटशिला बालू गिट्टी की बढ़ती कीमतों से आवास योजनाएं ठप, बिरसा सेना ने की कार्रवाई की मांग
By -
अगस्त 30, 2025
0
Tags:

