सरायकेला-खरसावां, 10 अगस्त 2025: झारखंड के निर्माता और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर चौका थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। रायडीह माझी बाबा के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में ग्रामीणों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
सभा में उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन के जीवन, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने उनके नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि उनकी विरासत को जीवित रखने के लिए समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।
इस अवसर पर डॉ. भानु, किरण मुर्मू, तरानी मुर्मू, हरीपद मुर्मू, शोनु हेम्ब्रम, रसु हेम्ब्रम, रामु हेम्ब्रम, दिवाकर हांसदा, बासंती हांसदा, सुमित्रा मुर्मू, सलमा मुर्मू, टिकाराम मुर्मू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभा में शिबू सोरेन के योगदान को लेकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं और उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया गया।

