रांका, 9 अगस्त 2025: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड के निर्माता और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर हेंसाकोचा पंचायत, चौका थाना रांका गांव में शोक सभा का आयोजन किया गया। माझी बाबा रोहना टुडू की अगुवाई में आयोजित इस सभा में उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में माधव सिंह मनकी ने शिबू सोरेन के जीवन और संघर्षों को साझा करते हुए उनके नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सभा में माझी बाबा रोहना टुडू, कुनाराम टुडू, माधव सिंह मनकी, सुसेन सोरेन, सोमवारी टुडू, मंगल मार्डी, चुनु टुडू, विकाराम हांसदा, सुनिल मुर्मू, मंगल टुडू, भोक्ता बेसरा, सोनाराम सोरेन, मधुसुदन टुडू, निशा टुडू, सुरेश टुडू, सोमरा मुर्मू और टिकाराम मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

