National News : यूनिफॉर्म सिविल कोड के आपत्ति में अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के माध्यम सदस्य सचिव राष्ट्रीय विधि आयोग नई दिल्ली भारत को ज्ञापन सौंपा गया ।
By -AadimJumid
जुलाई 06, 2023
0
आज 06 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के आदिवासियों की पारम्परिक ग्राम सभा- कुरली एवं आदिवासियों की अन्य पारंपरिक ग्राम सभा के द्वारा "यूनिफॉर्म सिविल कोड "भारत के आदिवासियों पर लागू ना करने के संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के माध्यम सदस्य सचिव राष्ट्रीय विधि आयोग नई दिल्ली भारत को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।
ज्ञापन पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आदिवासियों पर लागू किए जाने से संविधान में आदिवासियों को दिए गए संवैधानिक अधिकार जैसे पांचवी व छठवीं अनुसूची में प्रदत्त अधिकार समाप्त हो जाएगा एवं आदिवासियों की जमीन सुरक्षा हेतु क्षेत्रीय कानून सीएनटी/एसपीटी एक्ट, विलकिंग्सन रूल्स जैसे कानून प्रभाव पड़ेगा। आदिवासी समुदाय रूढ़ी प्रथा के तहत संचालित होने के कारण संविधान अनुच्छेद 13 (3)(क) में अधिकार देकर सुरक्षित रखा गया है वह भी समाप्त हो जाएगा । ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे श्री संजीव टुडू, शक्ति पद हांसदा, करमु मार्डी,महावीर हांसदा, महेंद्र टुडू, डोमन बास्के, कृष्ण माझी,गाजु मुर्मू, विश्वनाथ माझी एवं काफी संख्या में आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।