झारखंड बंद आज, पूर्व संध्या चौक बाजार चांडिल में निकला मशाल जुलूस

Sudama Hambrom

झारखण्ड बंद के पहले दिन चांडिल चौक बाजार में मशाल जुलूस निकाला गया.

सरायकेला/चांडिल - चांडिल चौक बाजार में संथाल छात्र संगठन ओल चिकि हूल बैसी, मांझी पारगाना महाल संथाल समाज के लोगों ने झारखंड बंद के पुर्व संध्या मे मशाल जुलूस निकाल कर लोगों को आह्वान किया की बंद का सहयोग करने की अपील किए जिसमें  झारखण्ड सरकार से मुख्य मांगे -

1. संथाली भाषा का ओलचिकी लिपि में पुस्तक का मुद्रण एवं पाटन पाटन आरंभ करें ।

2. संथाली शिक्षकों का बहाली हो संथाली भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा देना होगा। 

3. अलग से संथाल एक आदमी का गठन करना होगा।

इस अवसर पर सुदामा हेम्ब्रम,गोपाल मार्डी,लखन मुर्मू गोपाल टुडू, नरेद्र हांसदा,अक्षय हेम्ब्रम,सुमित टुडू,फागुन मार्डी,आदि सैकड़ों छात्रों आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने