आज 22 जुलाई 2023 शनिवार को मणिपुर राज्य में कुकी समुदाय के दो आदिवासी महिला के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म के बाद निर्वस्त्र कर सड़क में घुमाने, जो यह घटना मानवता को शर्मशार करती है इसके विरोध में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका मोड़ में आदिवासी समाज के विभिन्न पारंपरिक ग्राम सभा के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह एवं भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया ।
विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम कर देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदया से यह मांग रखा कि मणिपुर राज्य सरकार को अबिलंब बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किए जाए ।
देश के आदिवासी व महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने की गारंटी किए जाए ।
दुष्कर्म कांड की अंतराष्ट्रीय स्तर से जांच कराया जाने एवं दोषियों को फांसी दी जाए ।
पीड़ित महिला को सम्मान व उसके परिजनों को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांगों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग रखा.
पुतला दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विष्णु सोरेन (माझी बाबा),अंजीत किस्कु (माझी बाबा), शक्ति पद हांसदा, महावीर हांसदा, दुबराज बेसरा, कृष्णा मुर्मू, विश्वनाथ मुर्मू, सोमरा बेसरा, बानेश्वर सोरेन, ठाकुर टुडू, रजनी कान्त किस्कु, विक्रम हांसदा, गौरांगो टुडू, संजीत सोरेन एवं काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.

