1 जून 2023 को विर शाहिद बुधु भगत भवन, आरगोड़ा, हारमू रांची मे आदिवासी पारम्परिक स्वशासन व्यवस्था संथाल समाज का राज्य स्तरिय बैठक श्री बैजू मुर्मू,देश परगाना बाबा धाड़ दिसोम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
बैठक में नई शिक्षा निति 2020 के तहत प्राथमिक स्तर पर पढ़ाई मातृ भाषा मे किया जाना है। इस लिए झारखण्ड सरकार क्षेत्रिय भाषा का पठन-पाठन हेतू समग्री तैयार कर रही है। झारखंड में कई बार संथाली भाषा का किताब ओल चिकी लिपि से छापा जा चुका है। वर्ग 1,2.3 का भाषा साहित्य और 4.5 वर्ग का किताब छप चुका है अब सिर्फ गणित और पर्यावरण का किताब छापना बाकी है अब शिक्षा विभाग 3-4-5 का गणित और पर्यावरण का किताब देव नगरी लिपि मे छापने का तैयारी कर रही है। जिससे संथाल समाज आक्रोशित है।
बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि संथाली भाषा के लिए ओलचिकी लिपि के अलावा कोई भी लिपि मंजूर नहीं होगी। आदिवासी संथाल समाज के ओर से कई बार इस विषय पर पत्र लिखा गया है। प्रत्येक ग्राम सभा से सैकड़ो चिट्टी राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सचिव शिक्षा विभाग, निदेशक JCERT को लिखा गया, लेकिन किसी भी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। राज्यपाल एवं शिक्षा सचिव से एक महिना से बैठक व मिलने का समय मांगा जा रहा है अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
इसलिए आज कि बैठक में यह सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि।
1, आज से ओलाचिकी लिपि को मान्यता, संरक्षण संवार्धन का लड़ाई "ओल चिकी हूल बैसी " के नेतृत्व मे लड़ी जाएगी। बैसी का राज्य स्तरिय कमिटि का गठन किया गया। जिसका विस्तर पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
2, राज्य सरकार को 27/06/2023 तक ओल चिकी लिपि से किताब छापवा कर प्राथमिक स्तर पर पड़ाई आरम्भ करने का अल्टिमेटम ज्ञापन दिया जाएगा।
3, हमारी मांगे पूरी नहीं होने कि स्थिति में अगामी दिनांक-4/07/2023 को संपूर्ण झारखंड 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। प्राथमिक स्तर पर ओल चिकी लिपि से पढ़ाई नहीं होने पर हम आदिवासी संथाल समाज अपने बच्चों के विद्यलय नहीं भेजेंगे। तथा अगामी दिनांक- 5/07/2023 को ग्राम सभा द्वारा स्कूलों में ताला बंदी करेंगे।
4, ओल चिकी अन्दोलन को सफल बनाने हेतु राज्य स्तरिय व जिला कमिटि के सदस्यों को रखा गया।
5, बैसी का अगला बैठक संथाल पारगना के दुमका में आगामी दिनांक- 18/6/2023 को आउटडोर स्टेडियम में आक्रोश जनसभा होगा।
6, ओल चिकी हूल बैसी का नेतृत्व करने के लिए पदाधिकारियों का टीम इस प्रकार है--
"ओलचिकी हूल बैसी" के पदाधिकारियों कि सुची--- संरक्षक-
श्री बैजू मुर्मू, देश परगाना पूर्वी सिंहभूम, श्री जयवीर हंसदा, प्रनिक रामगढ़, श्री मंडल मुर्मू ,देश माझी संथाल परगना।

