असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र टिंगखोंग विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी श्री महावीर बास्के के समर्थन में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन ने मुख्य रूप से भाग लिया और जनता को संबोधित किया।
अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की बात करते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों का जनसमर्थन उमड़ रहा है, वह साफ संकेत देता है कि इस बार असम बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों की रक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सही नेतृत्व का चुनाव करें।
Tags
Assam