घाटशिला में शिक्षा को नई दिशा देने की पहल: ICC +2 विद्यालय के पुनः संचालन पर मंथन

घाटशिला: 24 मार्च को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण और सार्थक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मऊभंडार स्थित ICC +2 उच्च विद्यालय के पुनः संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में Indian Copper Complex (ICC), मऊभंडार के वरीय अधिकारियों, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में विद्यालय के पुनः संचालन की आवश्यकता और उसके महत्व को रेखांकित किया।

शिक्षा को पुनर्जीवित करने की पहल
बैठक के दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि ICC +2 उच्च विद्यालय, मऊभंडार क्षेत्र में शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। इसके बंद होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्यालय को पुनः शुरू करना समय की मांग बन चुकी है।


विचार-विमर्श के दौरान उपस्थित सभी पक्षों ने विद्यालय के पुनः संचालन के लिए संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रशासन, कंपनी प्रबंधन, यूनियन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक संवाद देखने को मिला, जो इस पहल के सफल होने की उम्मीद को मजबूत करता है।

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करना होगा। सामूहिक प्रयास, सहयोग और समन्वय के माध्यम से ही इस विद्यालय को पुनः चालू किया जा सकता है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने