सरायकेला–खरसावाँ जिले के अंतर्गत गृह रक्षक (होमगार्ड) नव नामांकन प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह परीक्षा 23 और 24 मार्च 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित की गई, जिसमें इचागढ़ प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
23 मार्च को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित हुई, जबकि 24 मार्च को पुरुष अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा में भाग लिया।
अभ्यर्थियों की उपस्थिति का आंकड़ा
ईचागढ़ प्रखंड से कुल 1535 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 492 महिला अभ्यर्थी और 1043 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे।
23 मार्च को आयोजित परीक्षा में 492 महिला अभ्यर्थियों में से 316 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, वहीं 24 मार्च को आयोजित परीक्षा में 1043 पुरुष अभ्यर्थियों में से 645 अभ्यर्थी उपस्थित रहे
दौड़ परीक्षा में सफलता
शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में 253 महिला अभ्यर्थी सफल रही वहीं 87 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
अगले चरण और मूल्यांकन प्रक्रिया
दौड़ में सफल अभ्यर्थियों ने आगे के चरणों में ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट, हिंदी लेखन परीक्षा में भाग लिया। इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों के अंक निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए औपबंधिक (प्रोविजनल) अंक पत्र तैयार कर लिया गया, जिसे जिले की आधिकारिक वेबसाइट Seraikella.nic.in पर अपलोड किया गया है लेकिन यह अंक पत्र केवल सूचना हेतु जारी किया गया है। इसे किसी भी स्थिति में अंतिम मेधा सूची नहीं है।
अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ जारी की जाएगी।
Tags
seraikella-kharsawan