चांडिल: चांडिल अनुमंडल में संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि की वार्षिक परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा का आयोजन Tata Steel Foundation एवं Guru Gomke Pandit Raghunath Murmu Academy, Dishom Jaher Karandih के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
परीक्षा में प्राइमरी, बेसिक एवं एडवांस स्तर के लगभग 700 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र UMS स्कूल रामगढ़, सामुदायिक भवन घोड़ानेगी, UMS धातकीडीह, UMS गांगुडीह पुनर्वास, UMS हाथीनाडा, UMS पड़कीडीह, UMS खूंडी, UMS रंगाडीह एवं UMS कुडुकटुका सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए थे, जहां सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा के सफल संचालन एवं निरीक्षण के लिए कोऑर्डिनेटर लेडेम मार्डी, रतन मार्डी, डोमन टुडू तथा समाजसेवी डॉ. सत्यानारायण मुर्मू उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा संपन्न होने की जानकारी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य संथाली भाषा और ओल चिकी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना है, जिससे नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और संस्कृति से जुड़ी रह सके।