ओल चिकि परीक्षा का सफल आयोजन
5 प्रखंडों के 820+ विद्यार्थियों ने 13 केंद्रों पर दी परीक्षा, टीम ने किया निरीक्षण
चांडिल/नीमडीह/ईचागढ़/कुकड़ू, 22 मार्च 2026 (रविवार):
आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड के सचिव बाबू राम सोरेन के नेतृत्व में चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ एवं कुकड़ू प्रखंडों में संचालित ओल चिकि अध्ययन केंद्रों में आयोजित वार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया गया।
AADIM Development Society एवं Tata Steel Foundation के संयुक्त तत्वावधान में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का आयोजन शनिवार और रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 5 प्रखंडों के 820 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा 13 विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई, जिनमें प्रमुख रूप से UHS चेनपुर (चांडिल), केजमा कंदरबेड़ा, UMS चिलगु चाकुलिया, बीएसकेपीएस कथजोर सालगडीह, UMS बरालाखा, पीएस शाहेरबेड़ा, पीएस खुदियाडीह, पीएस रोयाडीह, UMS रांका, पीएस चोकेगरिया (कुकड़ू), पीएस सिंदुरपुर, पीएस कासीडीह (नीमडीह) तथा क्लब भवन बांदू (राजनगर) शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान सचिव बाबू राम सोरेन के साथ इंद्र टुडू, बबलू टुडू, सुनील मार्डी, मांझी बाबा, प्रशांत कुमार मार्डी, सुदन टुडू, बबलू सोरेन, विजय मुर्मू, गणेश सोरेन, लखिंदर मांझी सहित अन्य सदस्यों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया और सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।