संथाली भाषा को बढ़ावा: ओल चिकी वार्षिक परीक्षा में 700 परीक्षार्थी शामिल

Chandil: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एवं के संयुक्त तत्वावधान में संचालित संथाली भाषा ओल चिकी लिपि (प्राइमरी, बेसिक एवं एडवांस) की वार्षिक परीक्षा रविवार, 22 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

इस परीक्षा में लगभग 700 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा के लिए चांडिल अनुमंडल के विभिन्न केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें UMS School रामगढ़, सामुदायिक भवन घोड़ानेगी, UMS धातकीडीह, UMS गांगुडीह पुनर्वास, UMS हाथीनादा, UMS पाड़कीडीह, UMS खुंटी, UMS रांगाडीह एवं UMS कुरूकतोपा सहित अन्य केंद्र शामिल रहे।

परीक्षा की निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों का निरीक्षण Co-ordinator लेदेम मार्डी, रतन मार्डी, डोमन टुडू तथा समाजसेवी डॉ. सत्यनारायण मुर्मू द्वारा किया गया।

यह वार्षिक परीक्षा संथाली भाषा एवं ओल चिकी लिपि के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में सहायता मिल रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने