चांडिल: 28 मार्च को चांडिल प्रखंड में विधायक योजना के तहत बने तीन PCC सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इन सड़कों का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, जिससे अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
करीब ₹16.5 लाख की लागत से तैयार इन सड़कों में शामिल हैं—
चौका के बरडीह में 450 फीट लंबी सड़क
काशीडीह टोला, मुकरुमडीह में 500 फीट लंबी सड़क
चौका में 230 फीट लंबी सड़क
इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। खासकर बरसात के मौसम में जहां पहले लोगों को कीचड़ और खराब रास्तों की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब इन सड़कों के बन जाने से आवागमन आसान और सुरक्षित हो जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई और इसे अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा गया कि हर गांव तक बेहतर सड़क, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
Tags
Chandil