जयराम महतो के आगमन से JLKM के करम पर्व में उमड़ी हजारों की भीड़
अपनी परंपरा संस्कृति को छोड़ कर यूपी बिहार गुजरात आदि का अपना रहे हैं जो गलत है : जयराम
सरायकेला-खरसावां: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल डैम के समीप घोड़ानेगी छाता मैदान में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) द्वारा आयोजित करम पर्व समारोह में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने राजनीति की बातों को नहीं कहा उन्होंने करम परब को सृजन का पर्व बताया साथ ही कहा हमलोग अपने परंपरा संस्कृति को छोड़ कर किसी दूसरे यूपी बिहार गुजरात आदि के परंपरा को अपना रहे है, और झारखंड के परंपरा को अमेरिका कॉपी कर रहा है और हमलोग यहां उसे छोड़ रहे हैं, विधायक जयराम महतो को देखने और सुनने के लिए हजारों लोग पहुंचे, इस दौरान JLKM नेताओं को मंच पर गमछा देकर सम्मानित किया गया, लेकिन मंच पर उस समय उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब JLKM के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो और गोपेश महतो का स्वागत हुआ।
तरुण महतो के स्वागत के दौरान कुछ लोगों ने तालियां बजाईं, लेकिन जब गोपेश महतो का नाम पुकारा गया, तो भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। तालियों की गड़गड़ाहट और लोगों की खुशी ने साफ कर दिया कि गोपेश महतो को क्षेत्र में व्यापक समर्थन प्राप्त है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में JLKM के टिकट के लिए तरुण और गोपेश महतो दोनों के नाम पर चर्चा थी, हालांकि, टिकट तरुण महतो को मिला, जिससे कई समर्थकों में नाराजगी देखी गई। लोगों का मानना था कि गोपेश महतो अधिक लोकप्रिय और जनता से जुड़े और विचारधारा के नेता हैं, करम पर्व के इस आयोजन में भीड़ का रुख गोपेश के पक्ष में साफ नजर आया, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह आयोजन न केवल करम पर्व का उत्सव था, बल्कि क्षेत्र की राजनीतिक गतिशीलता को समझने का भी एक मंच बन गया। गोपेश महतो के प्रति लोगों का यह उत्साह भविष्य की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है।




