घाटशिला : कुड़मी समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई है इस पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के घाटशिला नेता इंद्र मुर्मू ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन से दूरी बनाए रखने की अपील की है, उन्होंने फेसबुक पर चेतावनी दी कि यदि JLKM के सदस्य 30 अगस्त की तैयारी बैठक में शामिल होते हैं, तो घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है।
मुर्मू ने तालेश्वर महतो के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि यह आंदोलन माझी-महतो भाई-भाई के रिश्ते में दरार पैदा करने की साजिश है, उन्होंने लिखा, “यह कार्य जानबूझकर माझी-महतो के बीच फूट डालने के लिए रचा गया है, JLKM कार्यकर्ता इस साजिश से दूर रहें, वरना उपचुनाव में पार्टी की काफी नुकसान होगा।” JLKM, जिसके अध्यक्ष जयराम महतो हैं, उपचुनाव की तैयारी में जुटे होंगे यह विवाद पार्टी की एकता और रणनीति को प्रभावित कर सकता है, कुड़मी समुदाय की मांग लंबे समय से चली आ रही है, और आंदोलन से सियासी माहौल गरमाया हुआ है।


