Chandil : नहीं रहे सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सोरेन

Chandil
Chandil, दुखद समाचार : आदिम डेवलपमेंट सोसाइटी के उपसचिव सह सक्रिय कार्यकर्ता गणेश सोरेन नहीं रहे, समाज को बड़ा नुकसान.

पिछले 11 दिसंबर 2023 सोमवार को गणेश सोरेन डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पांच बजे ड्यूटी कर अपने घर साइकिल से वापस लौट रहे थे, लौटते वक्त कांदरबेड़ा के आगे ओवरब्रिज में एक नशे में धूत अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया, पिकअप के जोरदार टकराने से गणेश बुरी तरह घायल हो गया सड़क पर गिरा हुआ देख लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया, इधर स्थानीय लोगों ने पिकअप को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए.

समाज को काफी नुकसान हुआ है.

गणेश सोरेन सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखंड कांदरबेड़ा गांव का रहने वाला था और आदिम डेवलपमेंट सोसाइटी के उपसचिव सह सक्रिय कार्यकर्ता थे और सामाजिक कार्य में काफी सक्रिय रहते थे, समाज ने गणेश जैसे होनहार युवक को खोया जिसके कारण समाज को काफी नुकसान हुआ है, गणेश की बीवी और एक साल चार महीना की एक बच्ची भी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने