सरायकेला खरसावां : ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय समक्ष धरती आबा बिरसा मुंडा मुर्ती का क्षतिग्रस्त.


Ichagarh


Big Breaking News : सरायकेला-खरसावां के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर समक्ष अवस्थित धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा जी के मूर्ति को अज्ञात असामाजिक व आदिवासी विरोधी लोगों ने किया क्षतिग्रस्त : आदिवासी 

ईचागढ़ की खबरें : प्रशासन से मूर्ति तोड़ने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग

स्थानीय लोगों द्वारा दिए जानकारी के अनुसार यह घटना 9 दिसंबर 2023 रात को हुई है.

बता दें 12 दिसंबर 2023‌ को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ठीक प्रखंड कार्यालय परिसर सटा गौरांगकोचा पंचायत में कार्यक्रम हुई, पर किसी भी अधिकारी को टूटी हुई धरती आबा बिरसा मुंडा की मूर्ति को दिखाई नहीं दिया जो यह बहुत बड़ा सवाल बनता है.

इस घटना के बाद आदिवासी समाज में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

14 दिसंबर 2023 को आदिवासी सामाजिक संगठन चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रवक्ता सुधीर किस्कू एवं मानिक सिंह सरदार ने संयुक्त रूप से अपने बयान में कहा की अगर संबंधित प्रशासन दोषियों को चिन्हित नहीं करती है और छतिग्रस्त मूर्ति स्थल में नए मूर्ति स्थापित नहीं करती है तो सभी आदिवासी ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का चेतावनी दिए. 

गुदड़ी में लगे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आदिवासियों ने ईचागढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी किकु महतो को लिखित ज्ञापन सौंपा गया.

मौके पर बाबूराम सोरेन, राजेन सिंह मुंडा, माझी बाबा संजीव टुडू, शक्ति हांसदा, श्याम सिंह सरदार, रविंदर सिंह, डोमन बस्के, अभिराम उरांव,और भी भारी संख्या में संगठन के लोग शामिल थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने