Chandil : सालखान मुर्मू खुद असामाजिक व्यक्ति, आदिवासी समाज को कहता है असंविधानिक : महल

Patkom Disom

माझी पारगाना महल 

आज 24 सितंबर 2023 रविवार को चांडिल डैम शीश महल में पातकोम दिशोम पारगाना बाबा रामेश्वर बेसरा के अध्यक्षता में माझी बाबाओं एवं मुंडाओं का बैठक हुआ.

विगत 12 सितंबर 2023 को पूर्वी सिंभूम जिला के केड़ुकोचा मैदान से झारखंड सरकार ने आदिवासी समाज के प्रमुख माझी-गोडेत-पारगाना, मुंडा-मानकी आदि को घर और बाइक देने का घोषणा किया, घोषणा के दूसरे दिन ही बीजेपी के पूर्व सांसद सालखान मुर्मू ने उक्त घोषणा को असंवैधानिक बताया है और पीआईएल करने की धमकी भी दिए हैं.

सालखान मुर्मू के द्वारा इस बयान को देने के बाद माझी पारगाना महल ने सालखान के विरोध में आज बैठक किए जिसमें माझी बाबाओं ने कहा सालखान मुर्मू आदिवासी समाज को नीचा दिखाकर परंपरा रीति-रिवाजों को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं, और बाइक देने का विरोध ईर्ष्या के भावना से किया है, ऐसे ही और असामाजिक कार्य करने की वजह से सलखान मुर्मू को पुर्वी सिंहभूम के धाड़ दिशोम में निम ढारूवाग् कर दिया गया है इसलिए आदिवासी ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाले नहीं हैं, अगर सालखान पीआईएल दायर करते हैं तो इसका जवाबी कार्रवाई माझी पारगाना महल करेगा.

इस विषय पर पातकोम दिशोम माझी पारगाना महल का बैठक कुकड़ू के चोकेगाड़िया में 1 अक्टूबर को और नीमडीह के हेबेन में 8 अक्टूबर को बैठक किया जाएगा और इसके बाद 15 अक्टूबर को पुरे पातकोम दिशोम ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू का बैठक शीश महल में किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से माझी बाबा इंर्दो मुर्मू, सुसेम मार्डी, श्यामल मार्डी, बुद्धेश्वर किस्कु, लखई हांसदा, अंजित किस्कु, सोमचांद मार्डी, गोपाल मुर्मू, अरून सोरेन, तारास मुर्मू, बितन हांसदा, परेश हांसदा, महेंद्र टुडू, जगन्नाथ किस्कु, धिरेन हांसदा, नारान हांसदा, हिरो हांसदा, जितेन मार्डी आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने