हासा- भाषा जीतकार जन जागरण के लिए बीजेपी के पूर्व सांसद सालाखान मुर्मू एक हजार आदिवासी स्वशासन व्यवस्था प्रमुखों के साथ सम्पर्क करेगा।
हुल दिवस के दिन सालखान ने कोलकाता ब्रिगेड परेड मैदान में विश्व सरना धर्म कोड जनसभा की
आज 30 जून विश्व सरना धर्म कोड जनसभा - कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान से आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने घोषणा किया कि हम लोग हर हाल में 2023 में सरना धर्म कोड लेकर रहेंगे इसके लिए एक सितंबर को 7 प्रदेशों के लगभग 400 प्रखंडों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
तत्पश्चात 1 अक्टूबर 2023 को भारत बंद का आह्वान किया जाएगा और 22 दिसंबर 2023 को हासा- भाषा जीतकार माहा दुमका, संताल परगना में आयोजित किया जाएगा। जुलाई और अगस्त महीने में 400 प्रखंडों के पांच आदिवासी गांव में सघन जन जागरण का कार्य किया जाएगा, जुलाई और अगस्त महीनों के बीच में सभी जिलेवार 1000 विद्यार्थियों ,1000 महिलाओं, 1000 नौकरी पेशा में शामिल आदिवासियों और 1000 आदिवासी स्वशासन प्रमुखों के साथ सम्पर्क किया जाएगा। प्रत्येक जिले के सभी आदिवासी जन संगठनों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
आज के विश्व सरना धर्म कोड जनसभा में 7 प्रदेशों से कम से आदिवासी शामिल हुए और जनसभा को सफल बनाया।

