माकुलाकोचा ग्रामसभा ने 12 जून 2023 को समय 12:00 बजे ग्राम माकुलाकोचा के चिलगु पंचायत चांडिल थाना सरायकेला खरसावां जिला में हिरण पार्क दलमा वन्य जीव अभयारण्य में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
माकुलाकोचा ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों के खतियानी जमीन को वन विभाग अवैध रूप से कब्जा किया है उस पर सीमांकन कर पत्थर गड़ा गया.
ग्रामसभा के लोगो ने वन विभाग जमीन लुटना बंद करो, लोकसभा न विधानसभा सबसे ऊंची ग्रामसभा, जल जंगल जमीन हमारा है, हमारा गांव में हमारा राज, वन अधिकार कानून 2006 लागू करो, नारों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया.
धरना स्थल पर मुख्यरूप से नीमडीह प्रखंड प्रभारी बृहस्पति सिंह सरदार, ग्राम सभा मंच रामगढ़ अध्यक्ष हीरालाल मुर्मू , एवं सचिव ओम प्रकाश मांझी , समाज सेवी जितरा टुंगरी धानेश्वर रजवार आदि उपस्थित थे.


