सिंहभूम जिला, कमलपुर थाना की कांकीडीह गांव की घटना.
पुर्वी सिंहभूम : साप्ताहिक हाट में स्थापित सिदो कान्हू की प्रतिमा को मजदूरों के द्वारा तोड़ा जा रहा था. इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए तीन मजदूर को घेर लिया. कांकीडीह के ग्रामीणों ने इस मौके पर काफी हंगामा किया. इसके बाद ग्रामीणों ने माझी बाबा के नेतृत्व में तीनों को कमलपुर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों द्वारा मूर्ति तोड़े जाने की लिखित शिकायत नहीं करने पर कमलपुर पुलिस ने कुछ ही देर बाद तीनों मजदूर निरंजन सोरेन अस्थि टुडू एवं प्रधान हेंब्रम को छोड़ दिया. मालूम हो कि काकीडीह साप्ताहिक हाट के पास स्थित पुरानी सिदु कान्हू की मूर्ति के स्थान पर विधायक निधि से दूसरी मूर्ति की स्थापना की गयी है. मुखिया के निर्देश पर मजदूरों द्वारा सिदो-कान्हू की पुरानी प्रतिमा को तोड़कर हटाया जा रहा था. इसे देख स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए.
निधि से निर्माणाधीन वीर शहीद सिदु कान्हू की प्रतिमा के सामने पुरानी जर्जर प्रतिमा के स्थान पर सीढ़ी बनाने के उद्देश्य से भारी भरकम प्रतिमा को हटाने का कार्य जारी था. प्रतिमा हटाने से पूर्व ग्राम प्रधान एवं लाया द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गयी थी. इस मामले को पूर्व में ढोल जारी कर ग्राम सभा में पारित की गयी थी. प्रतिमा तोड़ने के लिए ग्रामसभा नहीं की गयी माझी बाबा नकुल बेसरा ने बताया कि पुरानी सिदो कान्हू की प्रतिमा को तोड़ने के लिए गांव में ग्राम सभा नहीं की गयी. श्री बेसरा ने बताया कि पुरानी प्रतिमा को दूसरे स्थान पर उठाकर ले जाने के लिए चर्चा हुई थी. उन्होंने बताया कि ग्राम सभा का ग्रामसभा की जाएगी.

