30 जून हुल दिवस के मौके पर विशाल रोड शो कार्यक्रम संयुक्त सामाजिक संगठन, चांडिल अनुमंडल के तत्वाधान में होगा। रोड शो में हजारों लोग शामिल होंगे।
झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के सिञ डाहार चौका में पहला फुलो झानो की प्रतिमा अनावरण किया जाएगा।
रोड शो बिरसा सेतु कामारगोड़ा से शुरू होकर बीर शाहिद गंगा नारायण सिंह चौक पुंड़ीसिली के होते हुए पंडित रघुनाथ मुर्मु चौक कांदरबेड़ा में माल्यार्पण कर आगे बाबा तिलका माझी चौक चिलगु के बाद भादुडीह बिरसा मुंडा मुर्ती पर माल्यार्पण कर आगे चांडिल गोलचक्कर सिदु कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चौका थाना समीप सिञ डाहार पहुंचेंगे, सिञ डाहार में पारम्परिक ग्रामसभा चौका के साथ साथ विविन्न पारंपरिक ग्रामसभा के तत्वाधान पर शाहिद फुलो झानो की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा,
ये जानकारी संयुक्त आदिवासी संथाल, भुमिज, हो, उरांव आदि समुदाय आदिवासी समाज सेवियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुरली माझी बाबा संजीव टुडू एवं करमु मार्डी ने दी।
इसके बाद रोड शो चंदनपुर होते हुए गौरांगकोचा में समापन होगा, और गोरांगकोचा दिशोम सोहराय मैदान में सभा भी होगा, ये जानकारी सुधिर किस्कु ने दिया।
प्रेस कांफ्रेंस में माझी बाबा संजीव टुडू, करमु मार्डी, श्यामल मार्डी , सुधिर किस्कु, महाबिर हांसदा,श्कतीपद हांसदा, महेंद्र टुडू , प्रकाश मार्डी,रामसाई ऊरांव, गुरुचरण सिंह सरदार, मानिक सरदार, डोमोन बास्के एवं आदिवासी समुदाय के काफी लोग उपस्थित थे।


