जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें Phase-1 की परीक्षा 13 दिसंबर 2025 में हुई थी, जबकि Phase-2 की परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।
Phase-1 में शामिल अभ्यर्थियों का रिजल्ट 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है, जिसमें झारखंड के Saraikela-Kharsawan जिले के कटऑफ रैंक और कटऑफ लिस्ट जानेंगे।
सरायकेला-खरसावां: कैटेगरी वाइज कटऑफ
| Catagory | Cutoff score | Cutoff rank |
|---|---|---|
| Open UR | 98.75 | 4 |
| Open OBC | 95 | 9 |
| Open SC | 85 | 106 |
| Open ST | 93.75 | 19 |
| Rural OBC | 90 | 52 |
| Rural SC | 78.75 | 225 |
| Rural ST | 85 | 102 |
| Open Disable | 58.75 | 957 |
सरायकेला-खरसावां जिले से कुल 80 छात्रों का चयन हुआ है। सीटों का वितरण इस प्रकार रहा:
Open कैटेगरी में सीमित सीटों के बावजूद छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें Open UR से 4 छात्र, Open OBC से 5 छात्र, Open ST से 7 छात्र और Open SC से 3 छात्र चयनित हुए हैं। कम सीटों और उच्च कटऑफ के कारण इस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही।
वहीं दूसरी ओर, Rural कैटेगरी में छात्रों की भागीदारी और सफलता दोनों अधिक देखने को मिली। Rural Open से 14 छात्र, Rural OBC से 16 छात्र, Rural ST से 21 छात्र और Rural SC से 9 छात्र का चयन हुआ है। खासतौर पर Rural ST में सबसे अधिक 21 छात्रों का चयन होना यह दर्शाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और सही अवसर मिलने पर विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके अलावा, दिव्यांग (Divyang) श्रेणी से 1 छात्र का चयन हुआ है।
इस रिजल्ट से साफ है कि Rural quota में सीटों की संख्या अधिक होने के कारण वहां चयन की संभावना ज्यादा रहती है, जबकि Open कैटेगरी में कम सीटों के कारण कटऑफ काफी हाई जाता है।
Tags
seraikella-kharsawan