नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी झारखंड की पहचान, कल्पना मुर्मू सोरेन सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की गूंज, कल्पना मुर्मू सोरेन को ‘Trailblazers Award’

नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन 2026 में मिला सम्मान, झारखंड की महिलाओं को किया समर्पित
नई दिल्ली | संवाददाता
Summit Image
नई दिल्ली में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल कल्पना मुर्मू सोरेन

नई दिल्ली। राजधानी स्थित हयात रीजेंसी में आयोजित BRICS Chamber of Commerce & Industry – Women Empowerment Annual Summit 2026 में झारखंड की गांडे विधायक एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश-विदेश की महिला नेतृत्वकर्ताओं, नीति निर्माताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं की सहभागिता रही।

सम्मेलन के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया, जिसमें महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर कल्पना मुर्मू सोरेन को झारखंड में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘Women Empowerment Trailblazers Award’ से सम्मानित किया गया।

“यह सम्मान झारखंड की उन अनगिनत महिलाओं को समर्पित है, जो अपने परिवार, समाज और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं।”

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए और अधिक समर्पण, प्रतिबद्धता तथा नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

© Aadim Jumi News

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने