1 अप्रैल से जनगणना शुरू! हरेक घर पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

1 अप्रैल 2026 से देशभर में जनगणना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। इस चरण में मकान सूचीकरण (House Listing) और आवास गणना (Housing Census) का कार्य किया जाएगा। यह प्रक्रिया सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इससे देश और राज्य की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की सटीक तस्वीर सामने आती है।

इस दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। हालांकि, अब डिजिटल सुविधा के तहत लोग चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा उसका सत्यापन किया जाएगा।

इस चरण में कुल लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी:

मकान और उसकी बनावट

1. भवन संख्या (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण का नंबर)।

2. जनगणना मकान नंबर।

3. मकान में इस्तेमाल सामग्री (मिट्टी, लकड़ी, सीमेंट, पत्थर आदि)।

दीवार में इस्तेमाल सामग्री (घास, ईंट, पत्थर, कंक्रीट आदि)।

4. 5. छत में इस्तेमाल सामग्री (खपरैल, टिन, लोहे की चादर, कंक्रीट)।

6. जनगणना मकान का उपयोग (आवासीय, दुकान या अन्य)।

7. मकान की हालत (अच्छी, रहने योग्य या जर्जर)।

8. घर का नंबर (परिवार के लिए)।

9. परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या।

परिवार और मुखिया की जानकारी

10. परिवार के मुखिया का नाम।

11. मुखिया पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर।

12. क्या मुखिया अनुसूचित जाति (एससी) से है?

13. क्या मुखिया अनुसूचित जनजाति (एसटी) से है?

14. क्या मुखिया किसी विशेष समुदाय से है? (जाति संबंधी जानकारी)।

15. मकान के मालिकाना हक की स्थिति (अपना या किराए का)।
सुविधाएं और संसाधन

16. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या।

17. परिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या।

18. पीने के पानी का मुख्य स्रोत (नल, हैंडपंप, कुआं आदि)। 19. क्या पानी का स्रोत परिसर के भीतर है या बाहर?

20. प्रकाश (रोशनी) का स्रोत (बिजली, केरोसिन, सौर ऊर्जा आदि)।

21. शौचालय की उपलब्धता और उसका प्रकार।

22. गंदे पानी की निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था।

23. स्नान (नहाने) की सुविधा की उपलब्धता।

24. रसोई की उपलब्धता और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन।

25. खाना पकाने के लिए ईंधन (गैस, लकड़ी, कोयला आदि)।

26. रेडियो/ट्रांजिस्टर की उपलब्धता।

27. टेलीविजन की उपलब्धता।

डिजिटल उपकरण और वाहन

28. इंटरनेट की सुविधा (ब्रॉडबैंड/मोबाइल डेटा)।

29. लैपटॉप कंप्यूटर की उपलब्धता।

30. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन।

31. साइकिल की उपलब्धता।

32. स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड की उपलब्धता।

33. कार/जीप/वैन की उपलब्धता।


क्यों है यह चरण महत्वपूर्ण?

जनगणना का यह पहला चरण सरकार के लिए नीतियां बनाने और योजनाओं को लागू करने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि लोगों को किन सुविधाओं की जरूरत है और किस क्षेत्र में विकास की अधिक आवश्यकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने