आज 12 अक्टूबर 2023 को सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल प्रखण्ड चौका पंचायत के चान्दूडीह में भोजन का अधिकार अभियान के तहत गांव गणराज्य लोक समिति के बैनर तले 6 दिन प्रति सप्ताह आंगनवाड़ी में बच्चों को अंडा देने का झारखंड सरकार से मांग किया मौके पर गांव गणराज्य लोक समिति के संस्थापक करमू मार्डी ने कहा कई बार झारखंड सरकार द्वारा किए घोषणा को सरकार को याद दिलाने के लिए आज झारखंड के कई आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन का अधिकार अभियान के तहत सरकार को अपना वादा याद दिला रहे हैं और जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने की अपील करते हैं।
मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सबिता मार्डी, करमू मार्डी, कृष्णा मुर्मू, विश्वनाथ मुर्मू, ग्राम प्रधान गणेश बेसरा, अरुण सोरेन, सोमरा सोरेन आदि उपस्थित थे।
Tags
Local News
