आज 16 जुलाई 2023 दिन रविवार को ईचागढ़ अंचल के बान्दु पंचायत बान्दु पारंपरिक ग्रामसभा का माझी बाबा दुबराज सोरेन के अध्यक्षता में बैठक हुआ।
बैठक का विषय बान्दु ग्राम के खाता संख्या 103 प्लॉट संख्या 1739 जो खुदि माझी के नाम से खातियान है और खाता संख्या 361 प्लॉट संख्या 1940 जो सरकारी (ग्राम सभा) की जमीन है इस जमीन पर जबरन बान्दु के धिरेन मंडल पिता स्व: महिंद्रा मंडल के द्वारा घर बनवाया जा रहा है और भी कई लोगों को लाकर उस जमीन पर जबरन घर बनवा रहे हैं, इस विवाद का निपटारा करने के लिए ग्राम सभा का बैठक में धिरेन मंडल को बुलाया गया और ग्रामसभा ने उन्हें उक्त जमीन का खतियान मांगा तो धीरेन मंडल का कहना है उनके पास किसी भी तरह का कोई दस्तावेज नहीं है उनका कहना है यह जमीन हमारा है हमने कब्जा करके रखे हैं, तो दूसरी और खुदी माझी अंशों/बंशों ने अपना जमीन होने का खतियान प्रस्तुत किया।
इसके बाद पूरा साफ हो गया कि जमीन खतियानी आदिवासी खुदी माझी एवं उनके अंशों/बंशों का है, धिरेन मंडल ने जबरन उस जमीन पर कब्जा करके रखा था।
अब ग्राम सभा ने निर्माणाधीन सभी घर को तत्काल हटाने का आदेश दिया, और उस जमीन पर फिर से जबरन कब्जा करने की कोशिश करेगा तो ग्राम सभा कानूनी कार्रवाई करने का चेतावनी दिए।
ग्राम सभा के मुख्य रूप से माझी बाबा दुबराज सोरेन, प्राणिक रथु किस्कु, भोद्दो विनोद किस्कु, गोडेत भाड़े सोरेन, नाईके सुसेन सोरेन एवं काली किस्कू, हारू उरांव, श्यामचांद किस्कु, अशविनी सोरेन, मुनिराम किस्कु, सिदाम सोरेन, शिबु सोरेन एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

